नई दिल्ली, अगस्त 1 -- सावन के पावन महीने की शुरुआत हो चुकी है। ये महीना भगवान शिव को समर्पित माना जाता है, जिसमें सोमवार के दिन लोग व्रत-उपवास करते हैं। व्रत के दौरान फलाहारी भोजन किया जाता है, जिसमें साबूदाना की खीर आमतौर पर बनाई जाती है। साबूदाना की खीर बनाना तो आसान होता है, लेकिन कई लोगों की शिकायत रहती है कि ये ठीक से बन नहीं पाती। या तो साबूदाना आपस में चिपक जाते हैं या फिर कई बार दूध फट जाता है। दरअसल साबूदाना खीर बनाते हुए बहुत छोटी-छोटी बातें ध्यान रखनी होती हैं, जिनसे साबूदाना का एक-एक दाना खिला हुआ आता है और खीर बिल्कुल परफेक्ट बनती है। यहां हम आपके साथ रेसिपी और कुछ टिप्स शेयर कर रहे हैं, जिन्हें फॉलो कर के आप एकदम रबड़ीदार, मलाईदार और टेस्टी साबूदाना खीर बना सकती हैं।साबूदाना खीर बनाने के लिए सामग्री मलाईदार साबूदाना खीर बनान...