नई दिल्ली, जुलाई 29 -- सावन का महीना भगवान शिव की भक्ति के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दौरान ज्यादातर भक्त सोमवार के दिन व्रत रखते हैं और भोलेनाथ को अपनी श्रद्धा के अनुसार भोग लगाते हैं। अगर आप भी पहले सावन सोमवार का व्रत रखने वाले हैं, तो इस बार बाजार की मिठाई लाने के बजाय घर पर ही स्वादिष्ट कलाकंद बना सकते हैं। कलाकंद दूध से बनने वाली ऐसी मिठाई है, जो खाने में नरम, हल्की और स्वाद में बेहद खास होती है। इसे बनाने के लिए ज्यादा सामग्री की जरूरत नहीं पड़ती। दूध, चीनी और कुछ मेवों की मदद से आप आसानी से घर पर शुद्ध और स्वादिष्ट कलाकंद तैयार कर सकते हैं।कलाकंद बनाने के लिए सामग्री दूध - 2 लीटर नींबू का रस - 2 चम्मच चीनी - स्वाद अनुसार इलायची पाउडर - आधा चम्मच कटे हुए बादाम और पिस्ता - सजाने के लिए यह भी पढ़ें- फूले-सॉफ्ट बनेंगे पाव, सीखें बि...