नई दिल्ली, अगस्त 17 -- सावन का तीसरा सोमवार इस बार नाग पंचमी के साथ पड़ रहा है। 17 अगस्त को नाग पंचमी का पर्व मनाया जा रहा है। इसी दिन सूर्य भी कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। एक ही दिन सावन सोमवार, नाग पंचमी और सूर्य का राशि परिवर्तन होने से आज का दिन धार्मिक और ज्योतिषीय नजरिए से खास माना जा रहा है। सावन सोमवार भगवान शिव को समर्पित होता है। वहीं नाग पंचमी पर नाग देवता की पूजा की जाती है। ज्योतिष में सूर्य को आत्मविश्वास, मान-सम्मान, नेतृत्व और पिता का कारक माना गया है। सूर्य के सिंह राशि में प्रवेश का असर सभी 12 राशियों पर अलग-अलग पड़ सकता है।मेष राशि मेष राशि वालों के लिए सूर्य का राशि परिवर्तन शिक्षा, प्रेम और संतान से जुड़े मामलों में असर डाल सकता है। रचनात्मक काम करने वालों को आगे बढ़ने का मौका मिल सकता है। नौकरी मे...