सावन से पहले शिव मंदिर तक बन रही सड़क
लखीमपुरखीरी, जुलाई 19 -- गोला गोकर्णनाथ। छोटी काशी कॉरिडोर में श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मुख्य प्रवेश द्वार से पौराणिक शिव मंदिर तक आवागमन के लिए सड़क का निर्माण तेजी से कराया जा रहा है। इसके साथ ही तीर्थ सरोवर क्षेत्र में भी कई महत्वपूर्ण कार्य युद्धस्तर पर चल रहे हैं। तीर्थ सरोवर में दिव्यांग श्रद्धालुओं की सुगम आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए विशेष रैंप बनाया जा रहा है जिससे सभी श्रद्धालु आसानी से सरोवर तक पहुंच सकेंगे। वहीं सरोवर के पूर्वी हिस्से में करीब 20 फीट चौड़ा मार्ग तैयार किया गया है। सावन मेले के दौरान यह मार्ग श्रद्धालुओं की आवाजाही को सुगम बनाने के साथ भीड़ प्रबंधन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। कॉरिडोर क्षेत्र में सौंदर्यीकरण का कार्य जारी है। निर्माणाधीन हिस्सों में आकर्षक गुलाबी पत्थर लगाए जा रहे हैं।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.