लखीमपुरखीरी, जुलाई 10 -- गोला गोकर्णनाथ। सावन माह शुरू होने में अब करीब 20 दिन शेष हैं। छोटी काशी के नाम से प्रसिद्ध गोला गोकर्णनाथ में हर वर्ष लाखों शिवभक्त जलाभिषेक के लिए पहुंचते हैं। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने अभी से सुरक्षा और यातायात व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में गुरुवार को नवागत सीओ महक शर्मा ने कोतवाल व भारी पुलिस बल के साथ कांवड़ यात्रा मार्ग का विस्तृत निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान सीओ महक शर्मा ने मोहम्मदी रोड, नई बाईपास रोड, लखीमपुर रोड, चीनी मिल यार्ड और अलीगंज रोड का भ्रमण कर कांवड़ियों के नगर में प्रवेश, मंदिर तक पहुंचने और वापसी के पूरे रूट का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने सावन मेले के दौरान बैरिकेडिंग किए जाने वाले स्थानों भीड़ नियंत्रण की व्यवस्था और संवेदनशील ब...