नई दिल्ली, जून 11 -- भगवान शिव का प्रिय सावन महीना आने में अब ज्यादा समय नहीं बचा है। हर साल की तरह इस बार भी शिव भक्त सावन का इंतजार कर रहे हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सावन का महीना पूजा-पाठ, व्रत और भगवान शिव की आराधना के लिए सबसे शुभ माना जाता है। उत्तर भारत के पूर्णिमांत पंचांग के अनुसार, साल 2026 में सावन 30 जुलाई से शुरू होगा और 28 अगस्त तक चलेगा। ज्योतिषीय गणनाओं के मुताबिक, सावन शुरू होने से पहले और पूरे सावन माह में कुछ राशियों के लोगों को अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। कहा जा रहा है कि इस दौरान भगवान भोलेनाथ की कृपा से कई लोगों के रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं और जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं।मेष राशि मेष राशि के लोगों के लिए यह समय अच्छा माना जा रहा है। नौकरी करने वाले लोगों को कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारिया...