सावन सी बारिश ने मौसम किया सुहावना
प्रयागराज, जुलाई 6 -- प्रयागराज, संवाददाता। मानसून के सक्रिय होने के लगभग एक सप्ताह बाद सोमवार को सावन जैसी बारिश हुई। बारिश से जहां लोगों को गर्मी व उमस से राहत मिली वहीं दिन और रात के तापमान में गिरावट होने से मौसम सुहावना बना रहा। दोपहर में तेज धूप से उमस बनी रही लेकिन शाम को फिर बारिश शुरू हो गई जो देर रात तक रुक-रुक कर जारी रही। बारिश से शहर के कई स्थानों पर जलभराव हो गया।पिछले तीन दिनों से गर्मी और उमस से जनजीवन प्रभावित हो गया था। सोमवार को अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि रविवार को अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस था। यह भी पढ़ें- माहौल बना मानसूनी, दो फेज में अच्छी बारिश यानी एक दिन में अधिकतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई। वहीं रविवार की रात का न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस रहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.