मेरठ, जुलाई 22 -- सावन माह शुरु होते ही त्योहारों की बहार शुरु हो जाएगी। इस बार सावन मास 30 जुलाई से 28 अगस्त तक रहेगा और इस माह विशेष पर्व त्योहार से लेकर कांवड़ यात्रा भी चलेगी। सावन का महीना आध्यात्मिक, धार्मिक, सामाजिक और सांस्कृतिक परम्पराओं की दृष्टि से बहुत विशेष महत्व रखता है। यह माह जहां भगवान शिव की उपासना के लिए श्रेष्ठ समय होता है। वहीं कांवड़ यात्रा की परंपरा धर्म के साथ-साथ सामाजिक एकता को भी दर्शाती है, साथ ही इसी माह में हरियाली तीज, नाग पंचमी और रक्षाबंधन का पवित्र पर्व भी मनाया जाएगा। यह भी पढ़ें- सावन में शिवलिंग पर जल क्यों चढ़ाते हैं, जरूर करें ये 3 उपायज्योतिषाचार्य की राय ज्योतिषचार्य विभोर इंदुसुत के अनुसार पूरे वर्ष भर में श्रावन मास को भगवान शिव की उपासना के लिए सबसे श्रेष्ठ समय माना गया है। इस समय में की गई शिवोपा...