झांसी, जुलाई 11 -- झांसी, संवाददाता ऊजस घड़ी का बुंदेलों को बेसब्री से इंतजार था। वह आ ही गई। शुक्रवार को सूरज की पहली किरण पड़ते ही सावन का महीना शुरू होगा। देवालयों, मठ, मंदिरों, प्राचीन महाकालेश्वर मंदिरों में आस्था का मेला लगेगा। हर, हर बम-बम की गूंज के साथ भक्त देवों के देव महादेव की भक्ति में लीन हो जाएंगे। सावन को लेकर गांवों से शहर तक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्राचीन पीठों के बाहर बेरीकेटिंग के इंतजामात किए गए हैं। पुलिस-प्रशासन सावन महीने को लेकर सतर्क है। अबकी सावन का महीना 29 दिनों का है। अबकी सावन के चार सोमवार पड़ेंगे। पहला सावन सोमवार 14 जुलाई को पड़ेगा। अगले महीने 8 अगस्त को रक्षाबंधन पर्व के साथ सावन का महीना अगले साल के लिए विदा होंगे। जिला धर्माचार्य महंत विष्णु दत्त स्वामी के अनुसार सावन में सोमवार का विशेष महत्व रहता ह...