गया, जुलाई 29 -- सावन माह के आगमन से पहले फतेहपुर प्रशासन पूरी तरह हाई अलर्ट मोड में आ गया है। एक माह तक चलने वाले श्रावणी मेले के दौरान लाखों श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए अतिप्राचीन संडेश्वरनाथ धाम और धार्मिक-ऐतिहासिक महत्व वाले गुरुपदगिरि पर्वत क्षेत्र में सुरक्षा व सुविधा व्यवस्था को अभेद्य बनाने की तैयारी तेज कर दी गई है। यह भी पढ़ें- Siwan News श्रावणी मेले की तैयारियों का डीएम-एसपी ने लिया जायजासुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा बुधवार को सदर एसडीओ अनिल कुमार रमन, वजीरगंज एसडीपीओ सुनील कुमार पांडेय, बीडीओ शशि भूषण साहू और सीओ अमिता सिन्हा ने दोनों प्रमुख तीर्थस्थलों का संयुक्त निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मंदिर परिसर, जलाभिषेक मार्ग, प्रवेश एवं निकास द्वार, पर्वतीय रास्तों, बैरिकेडिंग, पार्किंग, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, शौचालय, ...