शामली, जुलाई 30 -- शामली। सावन मास की शुरुआत के साथ ही जनपद शामली शिवमय हो गया है। हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर अपने-अपने गंतव्यों की ओर लौट रहे शिवभक्त कांवड़ियों का जनपद से होकर गुजरने का सिलसिला तेज हो गया है। मुजफ्फरनगर-शामली हाईवे सहित विभिन्न मार्गों पर भगवा वस्त्रधारी कांवड़ियों की भीड़ दिखाई देने लगी है। कंधों पर रंग-बिरंगी और आकर्षक कांवड़ उठाए श्रद्धालु भगवान शिव के भजनों और बोल बम, हर-हर महादेव के जयघोष के बीच उत्साह के साथ आगे बढ़ रहे हैं। गुरुवार से सावन मास प्रारंभ हो रहा है, जबकि आगामी 11 अगस्त को शिवरात्रि का पर्व मनाया जाएगा। इस अवसर पर भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए लाखों श्रद्धालु हरिद्वार से गंगाजल लेकर अपने-अपने शहरों और गांवों की ओर लौट रहे हैं। शामली जनपद से भी बड़ी संख्या में कांवड़ियों का आवागमन लगातार बढ़ रहा है। इस...