रुडकी, अगस्त 9 -- सावन मास की शिवरात्रि को लेकर शिवभक्तों में खासा उत्साह है। मंगलवार, 11 अगस्त को सावन शिवरात्रि के अवसर पर क्षेत्र के शिवालयों में भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया जाएगा। हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहे कांवड़िये भी निर्धारित शुभ समय में शिवलिंग पर गंगाजल अर्पित कर भगवान शिव का आशीर्वाद लेंगे। शिवालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने की संभावना है। पंडित संदीप भारद्वाज शास्त्री ने बताया कि 11 अगस्त को चतुर्दशी तिथि शाम करीब 4:54 बजे से शुरू होगी। शिवरात्रि पर प्रदोष काल से भगवान शिव की आराधना का विशेष महत्व माना गया है। श्रद्धालु शाम से भगवान शिव को गंगाजल, दूध, बेलपत्र, धतूरा और पुष्प अर्पित कर पूजा-अर्चना कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि रात्रि में शिव पूजा के लिए निशीथ काल को विशेष माना जाता है, जो मध्यरात्रि के...