नई दिल्ली, अगस्त 7 -- सावन का महीना भगवान शिव की भक्ति और पूजा के लिए के लिए सबसे पवित्र माना जाता है। इस महीने में पड़ने वाली सावन शिवरात्रि का खास महत्व माना जाता है। इस दिन शिव मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की भीड़ उमड़ने लगती है। मान्यता है कि इस दिन शिवलिंग का जलाभिषेक करने और व्रत रखने से भगवान शिव प्रसन्न होकर अपनी असीम कृपा देते हैं और लोगों की मनोकामनाओं को पूरा करते हैं। अगर आप भी सावन शिवरात्रि का व्रत रखने और इस दिन जलाभिषेक करने की सोच रहे हैं तो जानें इसका सही समय और पूजा विधि क्या है?कब मनाई जाएगी सावन शिवरात्रि हिंदू पंचांग के हिसाब से सावन शिवरात्रि 11 अगस्त 2026 को है। हर महीने में पड़ने वाली कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को शिवरात्रि होती है। इस महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि की शुरुआत 11 अगस्त की सुबह से होगी। तिथि...