गुमला, जुलाई 11 -- घाघरा, प्रतिनिधि। देवाकी बाबाधाम के नाम से प्रसिद्ध शिव-पार्वती मंदिर परिसर में शनिवार को प्रबंधन समिति की बैठक अध्यक्ष दिलीप साहू की अध्यक्षता में हुई। बैठक में 30 जुलाई से शुरू हो रहे सावन माह के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा और व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। समिति ने मंदिर परिसर में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए सुरक्षा, स्वच्छता, पेयजल और अन्य आवश्यक सुविधाएं सुदृढ़ करने का निर्णय लिया।बैठक में सावन के प्रत्येक सोमवार को श्रद्धालुओं के लिए लंगर एवं प्रसाद वितरण की व्यवस्था करने पर भी सहमति बनी। देवाकी बाबाधाम में शिव-पार्वती मंदिर के अलावा हनुमान मंदिर, नंदिनी महाराज मंदिर, बसहा बैल की आकृति व गुफा स्थित शिवलिंग के दर्शन के लिए हर वर्ष हजारों श्रद्धालु पहुंचते हैं। यह भी पढ़ें- Ranchi News: श्रद्धालुओं की सुरक्...