नई दिल्ली, जुलाई 31 -- हिंदू धर्म में सावन का महीना भगवान शिव की भक्ति और कृपा पाने के लिए सबसे उत्तम माना गया है। शास्त्रों के अनुसार, सावन के सोमवार को शिव जी की पूजा करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। अगर किसी के विवाह में बार-बार बाधाएं आ रही हों, उम्र बढ़ती जा रही हो या मनचाहा रिश्ता मिलने में अड़चन आ रही हो, तो सावन का सोमवार इसके लिए बेहद फलदायी साबित हो सकता है। हल्दी की गांठों से जुड़ा एक आसान उपाय कुंडली के विवाह संबंधी दोष दूर करने में मददगार माना जाता है।विवाह संबंधी उपाय का महत्व सावन में हर सोमवार को भगवान शिव की विशेष कृपा प्राप्त होती है। विवाह में देरी या बार-बार आने वाली रुकावटों को दूर करने के लिए यह समय अत्यंत शुभ माना गया है। हल्दी सनातन परंपरा में मंगल कार्यों और विवाह का प्रतीक है। इसे श्रीफल और पीले प...