नई दिल्ली, जुलाई 29 -- उत्तरप्रदेश को धर्म नगरी के नाम से जाना जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस राज्य में कई चमत्कारिक और पौराणिक कथाओं से जुड़े मंदिर स्थित हैं। इन मंदिरों को अपना एक खास इतिहास और मान्यता है। सावन का महीना आने वाला है और इस महीने में लोग भगवान भोलेनाथ के अलग-अलग मंदिरों के बारे में जानना पसंद करते हैं। कुछ लोग तो इन मंदिरों में दर्शन के लिए भी जाते हैं। अगर आप सावन के पवित्र महीने में भोलेनाथ के उन मंदिरों के बारे में जानना चाहते हैं जो उत्तर प्रदेश में फेमस हैं तो यहां से जानिए-1) काशी विश्वनाथ मंदिर, वाराणसी 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक काशी विश्वनाथ मंदिर भारत के सबसे पवित्र मंदिरों में से एक है। गंगा किनारे बसा ये मंदिर शिव भक्तों के लिए काफी खास है। सावन और महाशिवरात्रि के समय पर ये मंदिर भक्तों से भरा होता है। माना जात...