कोडरमा, जुलाई 21 -- कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। कोडरमा से मधुपुर के बीच सप्ताह में छह दिन चलने वाली पैसेंजर ट्रेन को अब रविवार को भी चलाने की तैयारी है, जिससे श्रावण माह में बाबा बैद्यनाथ धाम, देवघर जाने वाले श्रद्धालुओं को बड़ी राहत मिलेगी। कोडरमा स्टेशन पहुंचे मुख्य वाणिज्य प्रबंधक दिलीप कुमार ने बताया कि इस संबंध में उच्च अधिकारियों को प्रस्ताव भेजा गया है। स्वीकृति मिलने के बाद 29 जुलाई से रविवार को भी ट्रेन का परिचालन शुरू कराने का प्रयास किया जा रहा है। अधिकारियों को बताया गया कि स्टेशन पर वर्तमान में 37 सीसीटीवी कैमरे संचालित हैं। अधिकारियों ने स्टेशन के सभी सातों प्लेटफॉर्म पर जल्द से जल्द कोच इंडिकेशन बोर्ड लगाने के के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- आसनसोल से भी सावन स्पेशल ट्रेन की घोषणा चक्रधरपुर मंडल में चुप्पी मालूम हो कि इससे यात्रि...