नई दिल्ली, जुलाई 30 -- राहु का गोचर सावन में हो रहा है। सावन में 1 अगस्त को राहु धनिष्ठा नक्षत्र में गोचर करेंगे। यह मंगल का गोचर है। अब मंगल और राहु की युति बनेगी। इससे पहले राहु अपने ही नक्षत्र में गोचर कर रहे थे। आपको बता दें कि राहु के मंगल के नक्षत्र में आने से कई राशियों के लिए अच्छे और कई राशियों के लिए खराब योग भी बनते हैं। कई राशियों के लिए राहु और मंगल अंगारक योग बनाएंगे, तो कई राशियों के लिए अचानक लाभ की स्थिति भी राहु दिलवाएंगे। यहां राशियों पर असर जानने से पहले जानते हैं राहु क्या हैं और राहु मंगल की युति होती है तो क्या होता है?राहु क्या है, इसको जानें? राहु और केतु दो बड़े ग्रह हैं। अगर आप अपनी लाइफ में बिना परेशानी के रहना चाहते हैं तो इन दो ग्रहों की स्थितियां अच्छे से समझ लें, आपकी लाइफ में कोई परेशानी नहीं रहेगी। जब समु...