बांका, अगस्त 22 -- कटोरिया (बांका), निज प्रतिनिधि। सावन का महीना अंतिम दौर में है, लेकिन आसमान से अपेक्षित बारिश नहीं होने के कारण किसानों की परेशानी लगातार बढ़ रही है। कटोरिया और चांदन प्रखंड के ग्रामीण इलाकों में किसानों ने तमाम मुश्किलों के बीच लगभग धान की रोपनी जैसे-तैसे पूरी कर ली है। अब उनकी चिंता खेतों में लग चुकी फसल को बचाने की है। बारिश के लंबे अंतराल और तेज धूप के कारण खेतों की नमी तेजी से खत्म हो रही है। कई जगह मिट्टी सूखकर फटने लगी है और धान के पौधों के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध कराना किसानों के लिए मुश्किल हो रहा है। यह भी पढ़ें- कड़ी धूप से किसानों की बढ़ी चिंता, खेतों में पड़ने लगी दरारकिसानों की चिंता पठारी भू-भाग होने के कारण इस इलाके की खेती मानसून पर काफी निर्भर है। सिंचाई के स्थायी साधन सीमित होने से बारिश ही किसानों क...