हरदोई, जुलाई 29 -- सण्डीला। अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के महामंत्री विष्णु गुप्ता ने संडीला कोतवाल वीरेंद्र कुमार पंकज को एक ज्ञापन सौंपा है। इसमें उन्होंने सावन माह के दौरान मांस और मीट की दुकानों को बंद कराने की मांग की है। गुप्ता ने बताया कि सावन में लाखों श्रद्धालु भगवान शिव की पूजा-अर्चना करते हैं। व्रत रखते हैं और कावड़ यात्रा पर जाते हैं। इस दौरान वे मंदिरों में दर्शन-पूजन के लिए भी बड़ी संख्या में आते-जाते हैं। परिषद ने मांग की है कि शासन द्वारा जारी निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए। पूरे सावन माह में मांस-मीट की सभी दुकानें तत्काल प्रभाव से बंद कराई जाएं। यह भी पढ़ें- महादेवा में मीट व अण्डे की दुकानें बंद कराने की मांग इसके अतिरिक्त, कावड़ यात्रा मार्गों और प्रमुख शिव मंदिरों के आसपास विशेष चेकिंग अभियान चलाया जाए। ...