बागपत, जुलाई 31 -- बागपत। सावन माह की शुरूआत होते ही महंगाई आसमान छूने लगी है। व्रत सामग्री में सौ फीसदी तक बढ़ोतरी होने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। गिरी गोला की कीमतें दोगुनी हो गई, जबकि किशमिश की कीमत ढाई गुना तक बढ़े हैं। महंगाई से पहले से ही जूझ रहे लोगों का बजट और बिगड़ गया है। खाद्य सामग्री की खरीदारी करने वाले व्रतियों का एक ही सवाल है कि हर बार जरूरत पर अचानक भाव क्यों बढ़ जाते हैं। हालांकि, इसका जवाब दुकानदारों के पास भी नहीं है। सिर्फ इतना ही कह रहे हैं कि डिमांड अधिक होने का असर भाव पर पड़ता है। लोगों का कहना है कि सावन में अधिकांश लोग सोमवार का व्रत रखते हैं, जबकि कुछ भक्त पूरे मास व्रत का पालन करते हैं। ऐसे में व्रत सामग्री के भाव बढ़ने से परेशानियां बढ़ गई हैं। कीमतें बढ़ने का असर यह है कि खरीदारों ने सामग्री की मात्रा आधी कर दी ह...