नई दिल्ली, अगस्त 28 -- महाराष्ट्र के पुणे से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। सावन के महीने में मटन खाने की जिद करने पर एक पिता ने अपने 30 साल के बेटे की पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी माता-पिता ने मिलकर अपराध के सबूत मिटाने की भी कोशिश की, लेकिन पुलिस की तत्परता से पूरे मामले का भंडाफोड़ हो गया। मृतक की पहचान महेश गायकवाड़ के रूप में हुई है। वह पुणे का निवासी था। पुलिस के अनुसार, सावन का पवित्र महीना होने के कारण महेश का परिवार इन दिनों घर में मांसाहारी भोजन नहीं बना रहा था। विवाद की शुरुआत तब हुई जब महेश ने घर पर मटन खाने की जिद पकड़ी। इस बात को लेकर पिता और बेटे के बीच बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते यह विवाद इतना बढ़ गया कि बात हाथापाई तक पहुंच गई। गुस्से में आकर पिता ने महेश की बेरहमी से पिटाई कर दी। हमला इतना गंभीर थ...