सावन में मछली काटने के विरोध पर धमकी, आक्रोश
बदायूं, अगस्त 10 -- श्रावण मास में तालाब से मछली पकड़कर काटने और बेचने का विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का मामला वनबौसारी गांव में सामने आया है। मामले को लेकर राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। संगठन के कार्यकर्ता ने थाना उसावां के थानाध्यक्ष को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। गांव निवासी संजय पुत्र बलवंत ने बताया कि श्रावण मास में गांव के तालाब से कुछ लोग मछली पकड़कर उसे काटने और बेचने का काम कर रहे थे। विरोध करने पर विवाद की स्थिति पैदा हो गई। आरोप है कि इस दौरान हिंदू समुदाय के लोगों के प्रति आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। शिकायतकर्ता ने कहा कि सावन में ऐसी गतिविधियों से धार्मिक भावनाएं आहत हो रही हैं। राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.