नई दिल्ली, जुलाई 13 -- सावन के महीने को सबसे पावन माना जाता है। हिंदू धर्म के मुताबिक ये महीना भगवान शिव को समर्पित है। इस महीने में भक्त भोलेनाथ की आराधना करते हैं और उनका आशीर्वाद पाने की कोशिश करते हैं। इस महीने के अपने कुछ नियम होते हैं जिनका पालन करना जरूरी होता है। सावन के महीने में अधिकतर लोग सात्विक खाना खाते हैं और प्याज-लहसुन से दूरी बना लेते हैं। इसके अलावा कुछ दही भी अवॉइड करते हैं। क्या आप जानते हैं इस महीने में इन चीजों को अवॉइड करने की वजह क्या है? नहीं तो यहां जानिए प्याज और दही सावन के महीने में ना खाने मान्यता और वैज्ञानिक कारण।प्याज और दही ना खाने की धार्मिक मान्यता सावन का महीना भोलेनाथ की पूजा करनो के लिए अत्यंत पवित्र माना जाता है। बहुत से लोग इस महीने में व्रत रखते हैं और सात्विक खाना खाते हैं। ऐसे में प्याज और लहसु...