नई दिल्ली, अगस्त 11 -- जलेबी-दही खाना ज्यादातर लोगों को पसंद होता है और जब मीठे की क्रेविंग होती है, तब भी जलेबी खाना अच्छा लगता है। अगर आपका मन भी अचानक जलेबी खाने का कर रहा है, तो बाजार भागने की जरूरत नहीं है। घर पर सिर्फ आधे घंटे में आप जलेबी बनाकर तैयार कर सकते हैं और हलवाई जैसी करारी जलेबी का मजा ले सकते हैं। शेफ कुणाल कपूर ने जलेबी बनाने की सिंपल रेसिपी शेयर की है, चलिए आपको स्टेप बाय स्टेप जलेबी बनाने का पूरा तरीका बताते हैं।जलेबी बनाने के लिए इंग्रेडिएंट्स बैटर के लिए:- मैदा - 2 कप / 250 ग्राम पानी - 1¼ कप / 300 मिलीलीटर तेल - तलने के लिए चाशनी के लिए:- चीनी - 4 कप / 1 किलोग्राम पानी - 1¼ कप / 300 मिलीलीटर केसर - कुछ धागेबैटर करें तैयार 2 कप मैदा को बड़े पारात में लें और उसमें पानी डालकर घोल बनाएं। मैदे को हाथों से ऐसे घोल लें, जि...