नई दिल्ली, जुलाई 18 -- देवों के देव महादेव को समर्पित सावन का महीना इस साल 30 जुलाई से शुरू होकर 28 अगस्त तक रहेगा। हिंदु धर्म में सावन माह को सबसे पवित्र मास माना गया है। इस समय घर में कुछ विशेष पौधे लगाने से ना सिर्फ वातावरण पवित्र होता है, बल्कि वास्तु के अनुसार, सुख-समृद्धि और शांति भी बढ़ती है। ये पौधे साधारण नहीं, बल्कि धार्मिक और ज्योतिषीय महत्व रखते हैं। अगर आप सावन में घर की सजावट के साथ-साथ शुभता भी लाना चाहते हैं, तो इन पौधों को जरूर लगाएं।सावन में पौधे लगाने का महत्व सावन में पौधे लगाना सिर्फ सजावट नहीं, बल्कि एक पवित्र कार्य है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, सही पौधे घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ाते हैं और नकारात्मक शक्तियों को दूर रखते हैं। ये पौधे भगवान शिव, मां लक्ष्मी और अन्य देवी-देवताओं से जुड़े होते हैं, इसलिए इनकी ...