पूर्णिया, जून 4 -- रूपौली, एक संवाददाता। सावन माह में बाबा बैद्यनाथ धाम देवघर जाने वाले कांवरियों की सेवा को लेकर बोल बम सेवा समिति के बैनर तले बिरौली में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में बिरौली, रूपौली, छर्रापट्टी, डुमरी, सपाहा और टीकापट्टी क्षेत्र के शिवभक्तों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता बमबम कुमार जायसवाल ने की। बैठक में सावन के दौरान नि:शुल्क कांवरिया सेवा शिविर के आयोजन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई और विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए रणनीति तैयार की गई। समिति के सदस्यों ने बताया कि इस वर्ष सेवा शिविर टंकेश्वर से आगे बलसारा मोड़ के समीप लगाया जाएगा। शिविर का संचालन 30 जुलाई से 24 अगस्त 2026 तक किया जाएगा। यह भी पढ़ें- पूर्णिया : सावन में कांवरियों की सेवा के लिए लगेगा नि:शुल्क शिविर समिति के अनुसार शिविर में कांवरियों के विश्राम के लिए भव्य ...