नई दिल्ली, जुलाई 29 -- सावन के पावन माह की शुरुआत इस बार 30 जुलाई से हो रही है। इसका समापन 28 अगस्त शुक्रवार को श्रावण पूर्णिमा यानी रक्षाबंधन के साथ होगा। सावन में भगवान शिव का जलाभिषेक और रूद्राभिषेक का शुभ फल लोगों को मिलता है। आज हम बात करेंगे सावन में रूद्राभिषेक कब कराएं और कैसे करें और कहां कराएं। इसके बारे में आप यहां पढ़ सकते हैं।सावन में क्या करें सावन में अगर कुछ ना कर सकें तो एक बेलपत्र शिव को अपनी मनोकामना करके शिवलिंग पर मंदिर में चढ़ाएं। अगर बेलपत्र नहीं है तो बेलपत्र जो चढ़ी है उसी को धोकर चढ़ा दो। पंडित सुबोध बताते है की भगवान शिव और माता पार्वती एक महीने के लिए पृथ्वी लोक में आते है। समुद्र मंथन के दौरान विष निकला विष की गर्मी अधिक होने के कारण इसे शांत करना मुश्किल था। इस दौरान भगवान शिव ने तीनों लोक की सुरक्षा को ध्यान...