नई दिल्ली, जुलाई 20 -- सावन का महीना भगवान शिव की आराधना का सबसे पवित्र समय होता है। इस दौरान शिवलिंग पर जलाभिषेक और बेलपत्र अर्पित करने के साथ कुछ विशेष पौधों की पूजा भी शुभ फल देने वाली मानी जाती है। इन पौधों की पूजा से ना सिर्फ घर में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है, बल्कि महादेव की कृपा भी प्राप्त होती है। सावन 2026 में 30 जुलाई से शुरू होकर 28 अगस्त तक रहेगा। इस अवसर पर इन 3 पौधों की पूजा विशेष रूप से फायदेमंद साबित हो सकती है।बेलपत्र के पौधे की पूजा बेलपत्र भगवान शिव को सबसे प्रिय है। सावन में बेलपत्र का पौधा लगाकर उसकी पूजा करना अत्यंत शुभ माना जाता है। बेल वृक्ष की जड़, तना और पत्ते तीनों शिव के रूप में पूजे जाते हैं। इसे घर के पूजा स्थल के पास या उत्तर-पूर्व दिशा में रखना अच्छा होता है। रोज बेलपत्र चढ़ाने और पौधे को जल देने से शिव कृपा ...