नई दिल्ली, जुलाई 3 -- देवों के देव महादेव को समर्पित सावन का पवित्र महीना इस बार 30 जुलाई 2026 से शुरू होकर 28 अगस्त तक चलेगा। इस पवित्र महीने में शिव भक्त ना सिर्फ जलाभिषेक और कावड़ यात्रा करते हैं, बल्कि दान-पुण्य के माध्यम से भी भोलेनाथ की विशेष कृपा पाने की कोशिश करते हैं। सावन में किया गया दान सामान्य दान से कई गुना अधिक फलदायी माना जाता है। इन दानों से ग्रह दोष शांत होते हैं, किस्मत चमकती है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है।सावन में दान का महत्व सावन में दान करने का अपना अलग महत्व है। मान्यता है कि इस महीने में भगवान शिव सीधे भक्तों की मनोकामनाएं सुनते हैं। जो व्यक्ति सच्चे मन से दान करता है, उसे ना सिर्फ वांछित फल मिलता है बल्कि आने वाली परेशानियां भी कम हो जाती हैं। सावन का दान ग्रहों की कमजोर स्थिति को सुधारने में भी सहायक सिद्ध हो...