बलिया, जुलाई 30 -- बलिया, संवाददाता। सावन महीने के पहले दिन गुरुवार को भृगुनगरी में बोल- बम का नारा गूंज उठा। शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों के शिव मंदिरों पर भोर से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। मुख्यालय से होकर कांवरियों का रेला पूरे दिन बाबा धाम के लिए रवाना हुआ। शहर के बालेश्वर मंदिर पर श्रद्धालुओं का रेला उमड़ पड़ा। मंदिर के बाहर सड़क तक कतार लगी थी। मंदिर के आस-पास ही पूजन सामग्रियों की दुकानें सजी थी। अन्य मंदिरों पर भी यही हाल रहा। पूजन- अर्चन के लिए दोपहर तक भीड़ लगी रही। भांग, धतुरा, बेलपत्र, कमल का फूल आदि चढ़ाकर भक्तों ने आर्शिवाद मांगा। यह भी पढ़ें- Balia News: सावन के पहले दिन शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ मंदिर परिसरों और आस-पास सुरक्षा के इंतजाम किये गये थे। पुलिस के जवान श्रद्धालुओं को कतार में दर्शन-पूजन करने की अपील कर र...