सावन माह और कांवर यात्रा को लेकर होटल, ढाबा को खंगाला
चंदौली, अगस्त 2 -- नियामताबाद, हिन्दुस्तान संवाददाता । सावन माह में मांसाहार पर पूर्ण प्रतिबंध और धार्मिक सौहार्द बनाए रखने के मद्देनजर शनिवार को अलीनगर थाना प्रभारी निरीक्षक गगनराज सिंह और अपराध निरीक्षक रमेश यादव ने टीम के साथ नेशनल हाईवे के किनारे स्थित होटल, ढाबा और रेस्टोरेंटों का जायजा लिया। साथ ही संचालकों को आवश्यक निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सावन के महीने में बड़ी संख्या में कांवड़ यात्री और शिवभक्त इस मार्ग से होकर गुजरते हैं। ऐसे में श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाओं का सम्मान करना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने होटल और ढाबा संचालकों को निर्देशित किया कि सावन माह के दौरान अपने प्रतिष्ठानों पर मांसाहारी भोजन न बनाएं और न ही उसकी बिक्री करें। प्रतिष्ठान परिसर में साफ-सफाई बनाए रखें। ग्राहकों के साथ शालीन व्यवहार करें। उन्होंने सुर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.