जमुई, जुलाई 30 -- झाझा । नगर संवाददाता पवित्र माने जाने वाले श्रावण / सावन मास के प्रथम दिन शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। झाझा के विभिन्न शिवालयों में लग रहा था मानों जैसे आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा हो। 'हर-हर महादेव' के जयकारों से मंदिर गूंज उठे। श्रावण मास के शुभारंभ के साथ ही शुक्त्रवार दिन तड़के सुबह से ही मंदिरों में कतारें देखने को मिलीं। हाथों में शुद्ध जल अथवा जिनके पासउपलब्ध हो सका गंगा जल, बेलपत्र, धतूरा, दूध और पुष्प लिए श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ के दर्शन और जलाभिषेक के लिए अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। 'हर-हर महादेव', 'जय शिव शंभू' और 'बोल बम' के गूंजते जयकारों से पूरा वातावरण शिवमय और भक्तिमय हो गया। सुबह के 5:00 बजे से ही जलाभिषेक शुरू हुआ। सावन के पहले दिन को लेकर सभी मुख्य मंदिरों में मंदिर प्रबंधन की ओर से विशेष ...