सावन महीने में श्रद्धालु कर सकेंगे नए मंदिर में शिव पर जलाभिषेक
गिरडीह, जून 17 -- बगोदर, प्रतिनिधि। बगोदर प्रखंड के चौधरीबांध गांव में 10 साल की मेहनत रंग लाई है। ग्रामीणों के सहयोग से करीब 1 करोड़ रुपए की लागत से बना भव्य शिव मंदिर अब तैयार है। 2016 में शुरू हुए निर्माण कार्य के बाद अब श्रद्धालु सावन महीने में नए मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक और पूजा-अर्चना कर सकेंगे। मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर आज गुरुवार से श्री 1008 श्री शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा नौ दिवसीय पंचकुंडीय महायज्ञ शुरू हो रहा है। कलश यात्रा के साथ महायज्ञ का आगाज होगा। हवन, कन्या कुमारी भोजन और भंडारे के साथ 26 जून को यज्ञ का समापन होगा। यह भी पढ़ें- श्री शतचंडी महायज्ञ आज से, तैयारी पूरी इस बीच 25 जून को मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। 09 दिन तक रोज रात में संगीतमय झांकी युक्त श्रीराम कथा और शिव पुराण महाकथा होगी। कथा वाचन के लि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.