हाजीपुर, अगस्त 23 -- सावन माह का महीना भगवान शिव का प्रिय महीना माना जाता है। इस महीने पर प्रकाश डालते हुए विद्वान पंडित उदय शंकर मिश्र ने बताया कि इस पूरे महीने भगवान शिव प्रसन्न मुद्रा में रहते है और भूत,प्रेतों व पिशाचों से घिरे रहते हैं। उनका रूप बड़ा अजीब है और शरीर पर चिता भस्म, गले में सर्पों का हार, कंठ में विष, जटाओं में जगत-तारिणी पावन गंगा तथा माथे में प्रलयंकर ज्वाला है। बैल को वाहन के रूप में स्वीकार करने वाले शिव अमंगल रूप होने पर भी भक्तों की मनोकामना पूर्ण करते हुये अपने भक्तों का मंगल करते हैं। श्री-संपत्ति प्रदान करते हैं। इस महिने भक्त जन भगवान शिव एवं माता गौड़ी की पूजा अर्चना करते हैं। यह भी पढ़ें- 24 अगस्त को सावन का आखिरी सोमवार, मनोकामना के हिसाब से शिवलिंग पर चढ़ाएं ये चीजेंसावन माह में उपवास लोगों द्वारा इस महीने ...