बरेली, अगस्त 8 -- Bulldozer Action in Bareilly: यूपी के बरेली में पाबंदी के बाद भी एक दुकानदार सावन महीने में नॉनवेज बिरयानी बेंचते मिला। कांवड़ मार्ग पर मौजूद दुकान पर नॉनवेज बिरयानी बेचने की सूचना पर पुलिस और नगर पालिका की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और दुकान पर बुलडोजर कार्रवाई की। टीम ने बुलडोजर से दुकान का टीनशेड ओर काउंटर पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया है। पुलिस ने दुकानदार को भी हिरासत में लिया है। दुकान पर बुलडोजर कार्रवाई का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पूरा मामला बहेड़ी कस्बे के नए रोडवेज बस स्टैंड के सामने हाईवे का बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार मोहल्ला लोधीपुरा निवासी सलमान नाम का एक युवक मुर्ग बिरयानी की दुकान चलाता है। प्रशासन ने पहले ही सावन महीने में मांस और उससे बनने वाली सभी चीजों की बिक्री पर पूरी तरह से पाबंद...