पाकुड़, अगस्त 31 -- पाकुड़। श्रावण मास की विदाई के बावजूद देवाधिदेव महादेव के प्रति भक्तों की अटूट आस्था का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। भाद्रपद महीने में भी कांवरियों के जत्थे लगातार धार्मिक यात्रा पर निकल रहे हैं। रविवार को मालदा से रवाना हुए कांवरियों का एक ऐसा ही जत्था पाकुड़ में सड़क किनारे जलपान करते हुए नजर आया। यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं से बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि वे सावन के पवित्र महीने में भी बाबा बैजनाथ को जल अर्पित करने गए थे। चूंकि भादो के महीने में खेती-किसानी और अन्य कार्य अपेक्षाकृत कम होते हैं, इसलिए इस समय का सदुपयोग वे अपनी इस विशेष धार्मिक यात्रा के लिए कर रहे हैं。

धार्मिक यात्रा की विशेषताएँ दो वाहनों से 22 श्रद्धालुओं का जत्था रवाना...

कांवरियों का सफर इस धार्मिक यात्रा पर निकले जत्थे में दो बच्चो...