सावन पूर्णिमा पर बटेश्वर स्थान में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
भागलपुर, अगस्त 28 -- कहलगांव, निज प्रतिनिधि। सावन पूर्णिमा के अवसर पर कहलगांव के बटेश्वर स्थान में गंगा स्नान और पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। बाबा बटेश्वरनाथ पर करीब 30 हजार श्रद्धालुओं ने जलार्पण कर विभिन्न देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना की। सुबह से ही पूरा बटेश्वर स्थान बाबा बटेश के जयकारों से गूंजता रहा और मेले में भी खूब चहल-पहल रही। केंद्रीय रेलवे रेल यात्री संघ की ओर से एक माह से चल रहा बाबा बटेश्वरनाथ महोत्सव भी विधिवत संपन्न हो गया। संघ के अध्यक्ष विष्णु खेतान ने पत्नी के साथ बाबा बटेश्वरनाथ का रुद्राभिषेक एवं पूजन किया। शाम को बनारस से आए दो पंडितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गंगा पूजन कर भव्य महाआरती की। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: झूलनोत्सव के अंतिम दिन ठाकुरबाड़ियों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ एक माह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.