गाजीपुर, जुलाई 27 -- गाजीपुर (दिलदारनगर)। आगामी सावन माह में बाबा धाम जाने वाले श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए रविवार रात दिलदारनगर रेलवे स्टेशन पर पुलिस, आरपीएफ और जीआरपी ने संयुक्त रूप से सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। जमानियां क्षेत्राधिकारी अंकित तिवारी, थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह, आरपीएफ प्रभारी राकेश कुमार और जीआरपी प्रभारी अश्वनी कुमार पटेल ने प्लेटफॉर्म, प्रवेश द्वार, टिकट काउंटर, सर्कुलेटिंग एरिया और प्रतीक्षालय का जायजा लेकर सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा की। अधिकारियों ने ड्यूटी पर तैनात जवानों को पूरी सतर्कता और मुस्तैदी के साथ दायित्व निभाने के निर्देश दिए। साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों, लावारिस वस्तुओं और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर विशेष निगरानी रखने को कहा। यह भी पढ़ें- पीडीडीयू जंक्शन पर कांवरियों की सुरक्षा कड़ी, 2...