सावन के स्वागत में झूमकर बरसे बादल
अलीगढ़, जुलाई 29 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। सावन के स्वागत में मंगलवार को आसमान भी मानो झूम उठा। गरज-चमक के साथ हुई मूसलाधार बारिश ने लोगों को भीषण उमस और गर्मी से राहत दिलाई। करीब घंटेभर हुई तेज बारिश से मौसम सुहावना हो गया। तापमान में छह डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग ने बुधवार को भी भारी बारिश की संभावना जताते हुए अलर्ट जारी किया है। सावन के आगमन से पहले मंगलवार को मानसून ने अपना दमदार रूप दिखाया। सुबह से ही मौसम बदला-बदला नजर आ रहा था। हवा लगभग थमी रही। वहीं आसमान पर बादलों की मोटी परत छा गई। दोपहर करीब 12 बजे के बाद अचानक काले बादल तेजी से घिर आए और गर्जना व बिजली की चमक के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई। यह भी पढ़ें- Sambhal News: बहजोई में भी बारिश से मौसम हुआ सुहाना घंटेभर तक लगातार हुई तेज बारिश ने पूरे शहर को भिगो दिया। क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.