अलीगढ़, जुलाई 31 -- तड़के ही बाबा का जलाभिषेक करने पहुंचेंगे शिवभक्त, श्री खेरेश्वर महादेव मंदिर में 35 सीसीटीवी कैमरों से होगी निगरानी अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। सावन का पहला सोमवार 3 अगस्त को है। जनपद के प्रमुख मंदिरों में इसकी तैयारियां की जा रही है। मंदिर प्रबंधन किसी तरह की लापरवाही नहीं करना चाहता। प्रतिवर्ष भक्तों की संख्या में इजाफा होता है। इस बार भी संख्या का बढ़ते क्रम का अनुमान है। इसे लेकर मंदिरों में स्वयं सेवकों की टीम तैयार की गई है। साथ ही महिला व पुरुष भक्तों के लिए बैरियर व्यवस्था बनाई गई है। शहर के प्राचीन श्री खेरेश्वर महादेव, श्री अचलेश्वर महादेव, श्री मंगलेश्वर महादेव,गभाना के भूमियां बाबा मंदिर, अतरौली के प्राचीन शिव मंदिर, हरदुआगंज के नीलकण्थेश्वर व भूतेश्वर महादेव मंदिर में इस बार पहलं से ज्यादा भक्तों की भीड़ का...