सावन के महीने में मांस की दुकानें बंद रहेंगी, कांवड़ियों पर होगी पुष्प वर्षा: मंत्री
बरेली, जुलाई 16 -- बरेली। सावन के महीने में कांवड़ यात्रा को लेकर गुरुवार को कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने डीएम, एसएसपी समेत संगठन के पदाधिकारियों व भाजपा नेताओं के साथ विस्तृत बैठक की। बैठक में यह तय किया गया कि सावन के महीने में मांस, मछली की दुकानें बरेली में बंद रहेंगी। मंत्री ने कहा कि पिछले साल की भांति इस साल भी हेलीकॉप्टर से कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा कराई जाएगी। सर्किट हाउस में आयोजित बैठक में मंत्री ने सभी अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि इस बार बरेली में कांवड़ियों के 7000 जत्थे मौजूद रहेंगे। हर जत्थे पर एक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसके अलावा बरेली के कांवडिया को कहीं भी किसी अन्य जिले में दिक्कत होती है तो बरेली की पुलिस से वह संपर्क करेगा और बरेली पुलिस उसकी हर संभव मदद करेगी मंत्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.