बरेली, जुलाई 16 -- Bareilly Kanwar Yatra Meeting: 30 जुलाई से शुरू हो रहे सावन को देखते हुए यूपी सरकार और यूपी पुलिस की तैयारियां जोरों पर हैं। सावन महीने में कावंड़ यात्रा के दौरान कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा को लेकर भी इंतजाम किए गए हैं। इसको लेकर गुरुवार को कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने भाजपा नेताओं और प्रशासनिक, पुलिस अफसरों के साथ बैठक की है। बैठक में यह तय किया गया कि सावन के महीने में मांस, मछली की दुकानें बरेली में बंद रहेंगी। आदेश न मानने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मंत्री ने कहा कि पिछले साल की भांति इस साल भी हेलीकॉप्टर से कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा कराई जाएगी। सर्किट हाउस में आयोजित बैठक में मंत्री ने सभी अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि इस बार बरेली में कांवड़ियों के 7000 जत्थे मौज...