बिहारशरीफ, जून 23 -- रेलवे की दानापुर मंडल संसदीय समिति की बैठक में हुए शामिल फोटो : सांसद-पटना में आयोजित रेलवे की दानापुर मंडल संसदीय समिति की बैठक में शामिल सांसद कौशलेन्द्र कुमार व अन्य। बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। पटना में मंगलवार को रेलवे के दानापुर मंडल समिति की बैठक में सांसद कौशलेन्द्र कुमार शामिल हुए। सांसद ने बैठक की अध्यक्षता की। पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह व मंडल रेल प्रबंधक विनोद कुमार ने उनका स्वागत किया।

रेलवे परियोजनाओं को बढ़ावा सांसद ने नालंदा में चल रहे निर्माण कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया। साथ ही राजगीर-हावड़ा ट्रेन को सावन के बाद तक चलाने पर जोर दिया। उन्होने नालंदा में चल रहे रेलवे परियोजनाओं, ओवरब्रिज, अंडरपास आदि के कार्यों में तेजी लाने का कहा। उन्होंने कहा कि पटना से फतुहा, इस्लाम...