जमुई, अगस्त 29 -- लक्ष्मीपुर । निज संवाददाता सावन के पूर्णमासी और रक्षाबंधन को लेकर बाबा पटेश्वरनाथ में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। हर हर महादेव के नारे से गुंजायमान रहा पटेश जंगल। पोह फटने के पूर्व से ही श्रद्धालु बाबा पटेश्वरनाथ धाम पहुंचने लगे। श्रद्धालु बाज़न नदी में डुबकी लगाकर कतारबद्ध हो जलाभिषेक के लिए अपनी बारी का इंतजार करने लगे। श्रद्धालुओं को जलाभिषेक करने में कोई परेशानी न हो। इसके लिए मंदिर कमिटी के सदस्य स्त्रिरय रहे। पटेस जंगल जहां लोग दिन में जाने से डरते थे। वहीं अब रात में भी शिवभक्तों का जमावड़ा रहता है। स्थानीय ग्रामीणों की मानें तो श्रद्धालु सुल्तानगंज के उत्तरायण गंगा से जलभरकर बाबा पटेश्वरनाथ पहुंचकर जलाभिषेक करते हैं। यह भी पढ़ें- Chatra News: सावन पूर्णिमा के मौके पर भद्रकाली में हजारों की उमड़ी भीड़, मेले का आयोजन ...