सावन के पहले सोमवार पर शिवालयों में उमड़े श्रद्धालु
रुद्रपुर, अगस्त 3 -- रुद्रपुर, संवाददाता। पवित्र सावन मास के प्रथम सोमवार पर रुद्रपुर शहर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। तड़के चार बजे से ही शहर के अटरिया मंदिर, आवास विकास स्थित शिव मंदिर, दूधिया बाबा मंदिर, पांच मंदिर और मुख्य बाजार स्थित प्राचीन शिव मंदिर सहित विभिन्न शिवालयों में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गईं। सुबह होते-होते मंदिर परिसर 'हर-हर महादेव' और 'जय भोलेनाथ' के जयघोष से गूंज उठे। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का गंगाजल, दूध, दही, बेलपत्र, भांग और धतूरे से विधिवत जलाभिषेक एवं दुग्धाभिषेक किया। महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों ने घंटों कतार में खड़े होकर भगवान भोलेनाथ के दर्शन किए और परिवार, समाज और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। यह भी पढ़ें- Gangapar News: हर-हर बम-बम के जयघोष से गूंजे शि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.