चंदौली, अगस्त 3 -- पीडीडीयू नगर(चंदौली), हिटी। सावन माह के पहले सोमवार को जिले के प्रमुख शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भोर से ही शिवभक्त जलाभिषेक और दुग्धाभिषेक के लिए मंदिरों में पहुंचने लगे। भक्तों ने जलाभिषेक कर हर-हर महादेव का उदघोष किया और बोल बम के जयकारे लगाए। वहीं कांवरियों के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का गंगाजल से अभिषेक कर सुख-समृद्धि और परिवार की मंगलकामना की। शिव मंदिरों में दर्शन-पूजन के लिए दिनभर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। मंदिर परिसरों में सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्थानीय प्रशासन व मंदिर समिति के सदस्य भी सक्रिय रहे। यह भी पढ़ें- Mau News: सावन के पहले सोमवार को मंदिरों में उमड़े रहे श्रद्धालु महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों सहित सभी वर्गों के लोगों ने पूरे श्रद्धाभाव से ...