मुरादाबाद, अगस्त 3 -- श्रावण मास के पहले सोमवार को शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। जलाभिषेक करने के लिए भारी तादात में श्रद्धालु शिव मंदिरों में पहुंचे। सवेरे से ही मंदिरों पर श्रद्धालुओं की लाइन लग गई। मंदिरों पर विशेष साफ-सफाई आदि की गई थी। इसके अलावा हाईवे पर कावड़ यात्रियों के जत्थे लगातार गुजरते रहे। पुलिस बल व्यवस्था बनाने में जुटा रहा। सोमवार को सावन का पहला सोमवार था, लिहाजा एक दिन पूर्व भी प्रशासन ने पूरी तरह से तैयारी कर ली थी,मंदिरों के बाहर सफेद चुने आदि डाले गए थे। विशेष साफ सफाई भी पालिका की ओर से कराई गई थी, बच्चा बाग स्थित शिव मंदिर, मंदिर पोड़ाखेड़ा, स्टेशन रोड स्थित प्राचीन शिव मंदिर के अलावा बरेली स्थित शिव मंदिर पर श्रद्धालुओं का रेला जमा रहा। यह भी पढ़ें- Gangapar News: हर-हर बम-बम के जयघोष से गूंजे शिवालय स...