गिरडीह, जुलाई 31 -- झारखंडधाम। पवित्र श्रावण मास के अवसर पर शिवनगरी झारखंडधाम में बाबा भोलेनाथ की विशेष पूजा-अर्चना एवं सवा लाख बेलपत्र अर्पण का अनुष्ठान श्रद्धा-भक्ति के साथ गुरुवार को संपन्न हुआ। पंडा-पुजारियों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच बाबा का रुद्राभिषेक एवं विधिवत पूजन किया। श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक एवं बेलपत्र अर्पित कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति एवं जनकल्याण की कामना की। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से पूरा परिसर गूंजता रहा। पंडा-पुजारियों ने बताया कि वर्षों से चली आ रही इस परंपरा के तहत विश्व कल्याण एवं समाज में सुख-शांति और समृद्धि की कामना की जाती है। यह भी पढ़ें- Banka News: हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठे शिवालय आयोजन में मंदिर समिति अध्यक्ष बिनोद पं...