नई दिल्ली, अगस्त 9 -- Sawan Somwar Rashifal, सावन के दूसरे सोमवार का राशिफल : कल है सावन का दूसरा सोमवार। इस साल सावन के दूसरे सोमवार पर बहुत ही अद्भुत संयोग बन रहा है। सावन के दूसरे सोमवार पर चार ग्रह मिलकर राजयोग बना रहे हैं। इस दिन ग्रहों की चाल से शुभ युति का निर्माण भी हो रहा है। हिन्दू पंचांग के अनुसार, सावन के दूसरे सोमवार के दिन कर्क राशि में बुध और ग्रहों के राजा सूर्य की युति से बुधादित्य राजयोग बन रहा है। कर्क में गुरु और सूर्य ग्रह की युति से गुरु आदित्य राजयोग भी बन रहा है। वहीं, मन के कारक चंद्र ग्रह और ग्रहों के सेनापति मंगल मिथुन राशि में युति कर महालक्ष्मी राजयोग बना रहे हैं। ज्योतिष शास्त्र में बुधादित्य राजयोग, गुरु आदित्य राजयोग और महालक्ष्मी राजयोग का संयोग बहुत ही दुर्लभ और लाभकारी माना जाता है। ऐसे में इस शुभ संयोग ...